Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लॉ कॉलेज में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे का आयोजन….!

 

ज्योति यादव, डोईवाला। जेबीसी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट और लॉ कॉलेज माजरी में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो स्पून रेस 100,200, 400 मीटर रेस वॉलीबॉल, डोजबॉल,चेस,कैरम, बैडमिंटन, क्रिकेट के साथ तमाम खेलों का आयोजन किया गया जिसमें एलएलबी, बीएड, योगा संकाय के छात्र – छात्राओं के साथ तमाम फेल्कटिस ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

खेलों के विजेताओं और उप विजेता छात्रों को महंत लोकेश दास जी महाराज द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया इस दौरान पर कॉलेज के निदेशक जयपाल गांधी कविता गांधी प्रधानाचार्य बबीता चौधरी व समस्त अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version