Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

रैश ड्राइविंग करने वालो की खैर नहीं, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने अधिकारीयों को दिए ख़ास निर्देश |

rash-driving-and-speeding-are-different

देहरादून: गढ़वाल रेंज डीआईजी नीरू गर्ग ने गलत तरीके से वाहन चलाने पर नाराजगी जताते हुए समस्त पुलिस अधिकारीयों को एक माह तक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले बहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं| डीआईजी ने कहा कि शिकायतें आई है की वाहन चालकों द्वारा वाहनों को संचालित करते हुए वाहनों को गलत दिशा में चलाया जाता है और साथ ही तेज रफ्तार के साथ चलाया जा रहा है। जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है साथ ही वाहन चालको द्वारा गलत दिशा से ओवरटेक/खतरनाक तरीके से स्टंट भी किये जाते हैं| जिसके फलस्वरुप एक ओर गंभीर दुर्घटना की आशंका के साथ ही दूसरे वाहन चालको को परेशानी होती है तथा यातायात व्यवस्था भी बाधित होकर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बता दें कि गढ़वाल रेंज डीआईजी नीरु गर्ग ने रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों को 01 माह का विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालको के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही के साथ ही भादवि (IPC) की सुसंगत धाराओं में भी अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त अभियान की साप्ताहिक समीक्षा स्वयं डीआईजी के द्वारा की जायेगी।

Exit mobile version