Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

इस बार पुलिस परेड का होगा अलग जलवा, होगें सोशल डिस्टेंसिंग के सारे पालन

संवाददाता(देहरादून): राज्य पुलिस महकमे मे परेड के लिहाज से बेहद अहम 21 अक्टूबर पुलिस शहीद दिवस 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस व 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली परेड में इस बार परिवर्तन दिखने जा रहा है कोविड के कारण इसका फॉर्मेट बदला हुआ नजर आएगा। सोशल डिस्टेंसिनग के साथ ही आयोजन में पूर्व की भांति आने अथवा आमंत्रित करने वालो की संख्या भी कम हो सकती है।


डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया सभी तैयारियां शुरू हो गयी है।मुख्यालय स्तर से भी इसको मॉनिटर भी किया जा रहा है। सेनेटाइज़ेशन का भी इस दौरान विशेष ख्याल रखा जाएगा।आपको बताते चले तीनो परेड पुलिस लाइन में आयोजित होनी है।

Exit mobile version