Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

इस बार गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में नहीं लगेगा दीपावली मेला

नानकमत्ता। उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में प्रतिवर्ष लगने वाले दीपावली मेला इस बार कोविड 19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। यहां मेला ना लगने से लोग मेले में लगने वाले खेल मनोरंजन के साधनों, झूला सर्कस, मौत का कुआं, मनोरंजन के साधनों से वंचित रहने के साथ ही मेले में लगने वाली सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों से खरीदारी का लुप्त भी नहीं उठा पाएंगे।
थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में इस बार दीपावली मेला कोविड 19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन तथा गुरुद्वारा कमेटी के बीच संपन्न हुई वार्ता में कोविड 19 को लेकर चर्चा की गई तथा इस बार दीपावली मेला स्थगित कर दिया गया है। तथा आमजन से अपील की गई है कि वे सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे। दीपावली पर्व के चलते यहां दुकाने आदि लगाने की अनुमति शासन प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित की गई है।

Exit mobile version