Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं- कथा व्यास आदित्यानंद महाराज श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह, श्रद्धालुओं ने निकाली बारात, जमकर नाचे बाराती

ज्योती यादव,डोईवाला। साई कॉप्लेक्स ऋषिकेश रोड श्री राधे कृष्णा आनंद धाम चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून की ओर से आयोजित हो रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास आदित्यानंद महाराज ने भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग सुनाया, कथा के दौरान प्रसंग अनुसार झांकी भी सजाई गई।

कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य जीवन में कन्यादान महादान है जो मनुष्य अपने सच्चे मन से जितना भी दान करते हैं वह पुण्य काम में आता है मनुष्य जीवन में सदैव अच्छे मन से कार्य किया जाता है वही जीवन में सफल होता है। बारात में महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण की बारात में उत्साह के साथ भाग लिया एवं भजनों पर नाचते झूमते हुए बारात का आनंद लिया।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की बारात का स्वागत पुष्प वर्षा से किया और साथ ही श्रद्धालुओं ने कन्यादान की भी रस्म निभाई।

इस दौरान ईश्वर चंद अग्रवाल मीनू शुक्ला, राजेंद्र वर्मा,चमेली देवी, पूरन यादव,राजवीर खत्री,नीलम गोयल, संगीता अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल,चमेली देवी,ममता चौहान, ममता गोयल,भारत गुप्ता, रजनी चौहान, मेघा, आराधना,निशा,अजय कुमार,मंजू गोयल, राजेश्वरी, प्रीतम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Exit mobile version