Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए विनोद भंडारी के शहादत की सूचना से डोईवाला क्षेत्र में शोक लहर..

ज्योती यादव,डोईवाला। अब एक और उत्तराखंडी लाल विनोद भंडारी के शहादत की सूचना से डोईवाला क्षेत्र में शोक लहर।

सूत्रों से मिल रही सूचना के अनुसार

लांस नायक विनोद भंडारी 22 गढ़वाल राइफल वर्तमान पता कोटी अठूर वाला लेन नंबर 3 वार्ड नंबर 8 डोईवाला के निवासी थे जो सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए हैं।

आज शाम तक शहीद विनोद भंडारी का पार्थिव शरीर डोईवाला के विस्थापित क्षेत्र स्थित उनके घर पहुंचने की उम्मीद हैं।

मात्र 29 साला के शहीद विनोद भंडारी के घर में कोहराम मच गया है।
पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हैं।
2 महीने की बेटी और 5 साल के बेटे के सर से पिता का साया उठने से हर किसी की आंखे नम हैं।

Exit mobile version