Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

श्री दुर्गा महिला मंडल गार्डन कॉलोनी की महिलाओं ने किया बैठक का आयोजन,विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा..

ज्योति यादव,डोईवाला । श्री दुर्गा महिला मंडल गार्डन कॉलोनी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार को हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि महिला मंडल सभी सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहेगी जिसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान, स्कूलों में जाकर छात्राओं को सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन जैसे कार्यों को सिखाएंगे, साथ ही महिलाओं को संगठित करने का कार्य करेंगे।

महामंत्री रजनी देवी ने कहा कि महिलाओं को हमेशा कर्मठ रहना चाहिए घर के कामकाज के अलावा सामाजिक कार्यों में भी आगे आना चाहिए। कहा कि महिलाओं को अपने हक अधिकारों को जानने और उसको लेकर सजग रहने की जरूरत है महिलाओं को जागरूक होना और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठन बनाकर लोहा लेना होगा।

बैठक में उपाध्यक्ष अंजना बिष्ट, शशिकिरण, प्रमिला देवी, सीमा देवी, प्राची बंसल आदि महिलाएं मौजूद रही।

Exit mobile version