Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने को लेकर वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला को गांव वासियों ने सौंपा ज्ञापन।

ज्योती यादव,डोईवाला। शनिवार को हंसूवाला गांव वासियों ने वन क्षेत्राधिकारी लच्छीवाला रेंज में पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन एडवोकेट ने बताया कि गांव वासियों ने वन रेंज लच्छीवाला में पहुंचकर सत्तीवाला रोड पर जंगल किनारे इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने को लेकर ज्ञापन दिया और कहा के सत्तीवला रोड से निकलकर हंसूवाला गांव में आए दिन हाथियों व जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है और किसानों की फसल को नष्ट कर दिया गया है हाथियों के द्वारा किसानों की तीन बीघा गन्ने की फसल को नष्ट कर दिया गया था।

अब्दुल अलीम अंसारी ने कहा के वन विभाग को अपने जंगली जानवरों व हाथियों पर लगाम लगानी होगी अन्यथा यह जानवर किसानों की फसल को नष्ट कर देंगे क्योंकि किसानों के पास अपनी रोजी रोटी का मात्र एक सहारा खेती ही होती है जिससे वह अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है वन विभाग के द्वारा अति शीघ्र ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग तार लगानी चाइए जिससे किसानों की फसल को नष्ट होने से बचाया जा सके क्योंकि हाथियों का खतरा लगातार बना हुआ है हाथी आबादी वाले क्षेत्र में भी घुस सकते है और कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती है। इस मौके पर तौकीर हसन शाकिब अब्दुल अलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version