Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

तहसील,नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने मिलकर अस्थाई अतिक्रमण हटाया।

ज्योति यादव,डोईवाला। डोईवाला तहसील के अंतर्गत देहरादून ऋषिकेश मार्ग में डोईवाला बाजार, कान्हारवाला , भानियावाला, जौलीग्रांट बाजार क्षेत्र में तहसील प्रशासन ,पुलिस तथा नगरपालिका डोईवाला द्वारा संयुक्त रूप से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई ।

इस अभियान के अंतर्गत सड़क मार्ग में अस्थाई रूप से लगाई गई ठेलिया तथा फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों को हटाया गया तथा चालान की कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया। अभियान के अंतर्गत सत्यापन की कार्यवाही भी की गई।

अभियान में अनिल शर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला, राजेंद्र सिंह रावत,नायब तहसीलदार डोईवाला राजेश साह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला , प्रदीप नेगी थानाध्यक्ष रानीपोखरी , उत्तम सिंह रमोला चौकी प्रभारी जौलीग्रांट, उत्तम सिंह नेगी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला, सचिन रावत वरिष्ठ सफाई निरीक्षक नगर पालिका डोईवाला,परमजीत नगरपालिका डोईवाला आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version