Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डायट डीएलएड संघ को प्रदेश सरकार ने दिया सिर्फ आश्वासन , सरकार के इस रेवैये से परेशान होकर धरने पर बैठा संघ

Dehradun - Trained unemployed organization Diet DElEd Sangh held an important talk today i.e. on 6th August in the Press Club of the capital Dehradun. Talking to the media personnel, DIET DLed union secretary Himanshu Joshi told that the state government does not seem to be working in the interest of the union The assurance was given to complete the teacher recruitment but this assurance has not come to the ground. Himanshu Joshi said that in view of this attitude of the government, they are compelled to go on an indefinite dharna. Explaining the strategy of the dharna, the state vice president of the union, Diksha Rana, said that if the demands of the union are not met, then they will hold a dharna as well as rally, Will get down on doing all the things including fasting, returning the diploma. Although Diksha Rana also said that she has continuously appealed to the government to fulfill the demands, but as the government has given only assurance, so now they are going to take this step.

देहरादून – प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन डायट डीएलएड संघ ने आज यानी 6 अगस्त को राजधानी देहरादून के प्रेस क्लब में एक अहम वार्ता की । मीडिया कर्मियों से बातचीत कर डायट डीएलएड संघ सचिव हिमांशु जोशी ने बताया कि प्रेदश सरकार संघ के हित में काम करती नजर नहीं आ रही है हिमांशु जोशी ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री द्वारा संघ को 2 अगस्त से कोर्ट में सुनवाई कर लंबित केस का जल्दी निस्तारण कर शिक्षक भर्ती पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन यह आश्वासन धरातल पर नहीं उतरा है ।

हिमांशु जोशी ने कहा कि सरकार के इस रवैये को देखते हुए वे मजबूरन अनिश्चितकालीन धरना करने पर उतरे हैं धरने की रणनीति स्पष्ट करते हुए संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा राणा कहा कि अगर संघ की मांग पूरी ना हुई तो वे धरना देने के साथ ही रैली, अनशन, डिप्लोमा वापिसी सहित तमाम चीजें करने पर उतर आएंगे । हालांकि दीक्षा राणा ने यह भी कहा कि उन्होंने सरकार से लगातार मांगे पूरी करने की अपील की है लेकिन जैसा कि सरकार ने सिर्फ आश्वासन दिया इसलिए वे अब यह कदम उठाने जा रहे हैं।

Exit mobile version