Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सर्राफा के गोली मार बैग छीन कर फरार हुए बदमाश तलाश जारी

संवाददाता(देहरादून): राजधानी दुून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के ब्लैसिंग फार्म के निकट एक सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर आभूषण से भरा बैग लूटे जाने की घटना घटी है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जांच शुरु कर दी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार दो युवक सर्राफा कारोबारी का पीछा कर रहे थे। सर्राफ कारोबारी के पैर में गोली मारकर आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। सुूचना पर तत्काल एक्शन करते हुये पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करते हुये बाइक सवारों की तलाश तेज कर दी है। सर्राफा कारोबारी का नाम सोपिकुल बताया जा रहा है।

Exit mobile version