Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए बायोडाटा और फॉर्म जमा करने का सिलसिला जारी….

ज्योती यादव,डोईवाला। आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस संगठन ने कार्यकर्ताओं को अपनी दावेदारी पेश करने के लिए बायोडाटा और फॉर्म जमा करने का सिलसिला जारी हो गया है।

नगर के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने भी आवेदन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपने साथियों के साथ पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष मोहित उनियाल को अपने बायोडाटा के साथ फॉर्म जमा किया है।

साकिर हुसैन ने बताया की वह लगातार कई वर्षो से कांग्रेस संगठन के लिए कार्य करते आ रहे है और वहीं जनता के बीच में रहकर तीन वर्षो से अधिक से अपने वार्ड नंबर 17 से सभासद प्रत्याशी की तैयारी कर रहे है।

उन्होंने बताया की उनकी पहली प्राथमिकता जनता के कार्यों और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। साकिर वर्तमान में नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव है। उन्होंने जनता के कई समस्याओं का समाधान विभागो से कराया गया है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला के सचिव मनोहर सिंह सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया कार्यकारी मधुसुद सुंदरियाल, आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version