Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर आदि गुरु शंकराचार्य जी के नाम पर किया जाये । उनकी जयंती पर यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी – मोहित उनियाल

ज्योति यादव,डोईवाला। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर आदि गुरु शंकराचार्य जी के नाम पर किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में सौंपा ज्ञापन। परवादून जिला कांग्रेस द्वारा जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर करने के लिए जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि जगत गुरु शंकराचार्य भारत के एक महान दार्शनिक एवं धर्मप्रवर्तक थे उन्होने अद्वैत वेदान्त को ठोस आधार प्रदान किया। कहा की उत्तराखंड से आदि गुरु का विशिष्ठ सम्बंध रहा है। मांग करते हुए कहा की जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलकर आदि गुरु शंकराचार्य के नाम रखा जाए, यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन देने वालो में प्रमोद कपरुवांण शास्त्री, नरेश आनंद नौटियाल, विकास नेगी उपस्थित रहे।

Exit mobile version