Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगर पालिका ने कसी कमर लगातार प्लास्टिक रखने वालों पर किए जा रहे चालान…!

ज्योति यादव,डोईवाला। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान में नगर पालिका परिषद की कड़ी कार्रवाई। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

जिसमें आम दुकानदारों को जागरूक करते हुए 16 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही कुल ₹14000/– रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं अभियान के दौरान शहीद द्वार के पास लगने वाले हाट बाजार का भी निरीक्षण किया। जिसमें बाहर से आने वाले दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में ईओ द्वारा जागरूक किया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, शुभम तपस, सौरभ, अजय, नीरज आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version