Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सिमलास ग्रांट झडोन्द में क्रांति की प्रथम महानायिका शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया।

ज्योति यादव। आज दिनांक 20 मार्च को सिमलास ग्रांट झडोन्द में 1857 क्रांति की प्रथम महानायिका, लोधी समाज का गौरव अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट अशोक कुमार वर्मा उत्तराखंड लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बलिदान देश हित में था, इसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता,

अधिवक्ता सुशील वर्मा, दीप चन्द वर्मा एवं पवन लोधी ने कहा, महारानी अवंतीबाई लोधी को समाज के गौरव के रूप में हमेशा याद किया जायेगा।
मौके पर प्रताप सिंह वर्मा, प्रताप गुरु, संजीव लोधी, उत्तम लोधी, प्रदीप कुमार ,सविता वर्मा ,रफाल सिंह इत्यादि मौजूद रहे ।

Exit mobile version