Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बारिश का कहर,सोंग नदी की चपेट में आए कई घर, केशवपुरी पुश्ता व थानों भोगपुर पुल ढह..!

ज्योति यादव,डोईवाला: बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण क्षेत्र की सभी नदी, नाले उफान पर है और तबाही मचाने को व्याकुल है। रानीपोखरी वैकल्पिक मार्ग के बहने के साथ ही, थानों–भागपुर मार्ग को जोड़ने के लिए बन रहा नया पुल भी ढह गया। हालाकि पुल का निर्माण अभी पूरी तरह से समाप्त नही हुआ था परंतु काफी हद तक पुल निर्माण पूरा हो चुका था।

पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार रात्रि में ही पुल से आवाझाही बंद करा दी गई थी और सुबह तक नदी अपना रूद्ररूप ले चुके थी और पुल को भी अपने साथ बहा कर ले गई।

इस साथ ही सोंग नदी भी अपने उफान पर देखी जा रही और अपने तेज बहाव के सामने आने वाली हर चीज को बहकर अपने साथ ले जा रही है। केशवपुरी बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बन रहे पुश्तो को भी नदी का बहाव अपने साथ बहकर के गया।

बरसात में सोंग नदी का अपनी केशवपुरी बस्ती में घुस जाता हैं जिसको रोकने के लिए सरकार द्वारा बस्ती के किनारे पुस्तों के निर्माण का कार्य चल रहा था। परंतु नंदी के प्रकोप के आगे किसी की न चली और सोंग नदी पुश्तो के साथ साथ नदी किनारे बने कुछ कच्चे मकानों को भी अपने साथ बहकर ले गई।

इन पुश्तो के निर्माण के समय एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमे दिखाया गया था की इन पुश्तो के निर्माण में अनियमिता पाई गई है परंतु प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण यह पुश्ते बह गए। अगर उस दौरान प्रशासन द्वारा उस पर कोई संज्ञान या उचित कार्यवाही की जाती तो आज पुश्ते और बस्ती के कच्चे मकान बच सकते थे।

Exit mobile version