Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

लड़की ने देखा सांप तो उठा कर बैग में डाल लिया देखकर हुए सब हैरान ,बाद में आई रेस्क्यू टीम

संवाददाता(देहरादून):देहरादून में सांपों का निकलना आम बात है। सांप लोगों के घरों तक में घुस आते हैं। जिनको रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम आती है। कई बार लोग खुद भी सांप पकड़ लेते हैं। लेकिन, इस बाद एक लड़की ने सांप पकड़ा और उसे अपने बैग में रखकर वन विभाग की टीम को बुला लिया। सांप देखकर टीम हैरान रह गई।
पटेलनगर क्षेत्र में एक घर में सांप निकला तो सुरभि ने उसे अपने हाथों से पकड़ लिया। इसके बाद उसे बैग में बंद कर दिया। फिर वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम भी हैरान नजर आई। उन्होंने सुरभि को हिदायत दी कि वह भविष्य में इस तरह का खतरा मोल ना उठाए। सांप पकड़ने में महारथ रखने वाले विशेषज्ञ रवि जोशी ने इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पटेल नगर इलाके में 17 साल की सुरभि राठौर वन्यजीव प्रेमी लड़की ने सांप को खुद ही पकड़ लिया। उसने सांप को पकड़ने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को कब्जे में लिया।

Exit mobile version