Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–लच्छी वाला जंगलों में खोए कांवड़िए को फॉरेस्ट की टीम ने किया रेस्क्यू…

ज्योती यादव,डोईवाला। लच्छी वाला टोल टैक्स के पास के जंगलों में खोए कांवड़िए को फॉरेस्ट की टीम ने किया रेस्क्यू,

समाजसेवी राकेश नौटियाल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कावड़ लेकर जा रहे 6 सदस्य जिसमें चार पुरुष दो महिलाएं शामिल थीं लच्छीवाला टोल के समीप जंगल में करीबन सुबह 5:30 चार कांवड़िए शौच करने जंगल में गए,कुछ देर बाद चार कांवड़ियों में से जंगल से केवल तीन वापस आए एक कावड़िया वापस नहीं आया तो बाकी  कांवड़िए मिलकर उसे ढूंढने लगे काफी देर ढूंढने के बाद जब उन्हें अपना साथी कावड़िया नहीं मिला तो उन्होंने आसपास टोल टैक्स कर्मियों और तमाम लोगों को इस बात की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद फॉरेस्ट की टीम को बुलाया गया और फॉरेस्ट की टीम तुरंत कांवड़िए की खोजबीन में लग गई 2 घंटे की काफी मशक्कत के बाद कावड़िया सही सलामत रेस्क्यू कर लिया गया। राकेश नौटियाल द्वारा बताया गया कि यह कावड़िए हिमाचल प्रदेश से आ रहे थे रेस्क्यू किए गए कांवड़िए का नाम सर्वेश बताया जा रहा है। कावड़िया ने बताया कि वह जंगल में रास्ता भटक गया था साथी कांवड़िए के मिलते से बाकी साथियों ने संतोष की सांस ली, और वह अपनी यात्रा पर निकल पड़े।

Exit mobile version