Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पूर्व सैनिक व अर्ध सैनिक संगठन के साथ किसानो ने जनसमस्याओ को लेकर उपजिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन…..!

ज्योति यादव, डोईवाला ।  किसान व पूर्व सैनिक आज डोईवाला तहसील पहुँचे जहाँ उन्होंने डोईवाला उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्या को ज्ञापन प्रेषित करते हुए डोईवाला मे केंद्रीय विद्यालय खोलने, डोईवाला रेलवे स्टेशन पर रिजार्वेशन काउंटर खोलने, स्टेशन पर ओवर ब्रिज निर्माण किए जाने के साथ किसानो को 15 दिनों मे गन्ने का भुगतान किये जाने के साथ ही डोईवाला शुगर मिल को समय पर चलाये जाने की मांग करी। इस दौरान किसान नेता दरपान बोरा ने कहा की हमने जन समस्याओ को लेकर ज्ञापन दिया है सरकार को इन जन समस्याओ का शीघ्र ही निस्तारण करना चाहिए ।
इस मौके पर दरपाल बोरा, जगदीप प्रसाद, रूपचंद्र, पुष्कर बोरा, रूपचंद लोधी, गंगा प्रसाद, ओम प्रकाश आदि कई पूर्व सैनिक व किसान मौजूद रहे।

Exit mobile version