Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

यूके वार्ता चैनल द्वारा उठाई गई खबर का असर आज देखने को मिला….!

ज्योति यादव, डोईवाला। कल शनिवार को वार्ड नंबर 12 केशव पुरी रोड स्वर्गीय मांगेराम द्वार पर बनी ढाल वाली सड़क के किनारे सड़क निर्माण कार्य चंडी प्रसाद थपलियाल ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था।

लेकिन सड़क निर्माण कार्य में खुलेआम गड़बड़ी होती नजर आई और जब स्थानीय लोगों द्वारा सड़क निर्माण में लग रही सामग्री पर प्रश्न उठाए गए।

आपको बता दे हमारे चैनल यूके वार्ता द्वारा इस खबर को प्राथमिकता से दिखाया गया। और जब हमारे द्वारा इस गड़बड़ी की सूचना नगरपालिका उत्तम सिंह नेगी को दी गई।

आज यूके वार्ता की खबर का असर दिखाई दिया।
आज रविवार को सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो इसको लेकर नगर पालिका के ईओ  उत्तम सिंह नेगी द्वारा सख्त हिदायत दी गई। नगर पालिका जई अखिलेश खंडूरी आज मौके पर सही तरीके से कार्य करवाते  नजर आए, और उन्होंने पूरी सड़क का निर्माण अपनी रेख देख मे कराया।

साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल द्वारा भी सड़क का मौका मुआयना किया गया। ताकि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो।

Exit mobile version