Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला शुगर मिल के ईडी को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए किया गया सम्मानित…!

ज्योति यादव, डोईवाला। आज संयुक्त किसान मोर्चा व डोईवाला के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा डोईवाला में शुगर मिल के ईडी डीपी सिंह का क्षेत्र के गन्ना किसानों ने किया फूल मालाओं के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित।

किसानों ने कहा बहुत कम समय में मिल के ईडी ने किया शुगर मिल में समस्याओं का निवारण, किसानों को मिली सुविधाएं, मिल के शानदार संचालन पर भी किसानों ने जाहिर की खुशी। इस साल के पेराई सत्र में भी शानदार रिकवरी आने से मिल के अधिकारी और कर्मचारियों में दिखी खुशी।

साथ ही मिल के ईडी डीपी सिंह ने कहा कि वह किसानों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
किसानों के गन्ने का भुगतान भी जल्द कराने का ईडी ने दिया आश्वासन।
इस मौके पर ईश्वर चंद्र अग्रवाल, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, दरबान बोरा, गौरव मल्होत्रा, कमल अरोड़ा, दलजीत सिंह, ओमप्रकाश कंबोज, रूपचंद लोधी, आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version