Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र में लगाए गए ओपन जिम का किया वर्चुअल लोकार्पण…!

The Chief Minister did a virtual inauguration of the open gym set up in Doiwala area

ज्योति यादव डोईवाला: आज नव वर्ष के उपलक्ष में नगर पालिका परिषद् डोईवाला के प्रांगण मे स्थित प0दीन दयाल उपाध्याय पार्क सहित अन्य वार्डो मे लगाये गये कुल 10 ओपन जिम का वर्चुअल लोकापर्ण, पुष्कर सिंह धामी, मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, विशिष्ठ अतिथि, प्रेमचन्द अग्रवाल, मा0 मंत्री शहरी विकास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार, के कर कमलों द्वारा बृज भूषण गैरोला, मा0 विधायक विधानसभा क्षेत्र डोईवाला की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी द्वारा करते हुए अवगत कराया गया कि पालिका ने वार्ड सं0-01 मिस्सरवाला, 03 कान्हरवाला, 04 बारूवाला, 05 बिचली जौली, 07 जौलीग्रांट, 09 अठूरवाला द्वितीय, 13 त्रिघराट, 20 अम्बेडकर नगर मे कुल 10 ओपन जिम स्थापित किये है। ओपन जिम के एक सेट मे कुल 6 मशीने है। जिनमे 01 क्रास वॉकर, 01 लेग प्रेस, 01 एयर वॉकर, 01 पुश एण्ड पुल चियर, 01 स्टेंडिंग ट्विस्टर ट्रिपल एवं 01 शोल्डर व्हील लगायी गयी है।

कार्यक्रम मे पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल, सभासद हिमांशु राणा, प्रदीप सिंह नेगी, संदीप सिंह नेगी, ईश्वर सिंह रौथाण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विक्रम सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी पूर्व प्रधान, पालिका के लेखाकार सतीश चमोली, अवर अभियंता,अखिलेश खण्डूरी, सफाई निरीक्षक, सचिन सिंह रावत, परमीत कुमार एवं पालिका कर्मचारीण आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version