Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

“19 किलोमीटर” पैदल चलकर दुल्हन ने लिए सात फेरे पढ़ें पूरी खबर

Incessant rains in Uttarakhand are not only blocking the roads but they are now creating hurdles in marriages as well. Yes, the news is from Chamoli district where the procession could not reach the bride's house due to heavy rains. The matter is being told of last Friday, where the procession that went from Madani-Chandrapuri Rudraprayag to Bhulyada village of Narayanbagad in Chamoli in the morning could not reach the bride's village due to the closure of the highway. According to the information, due to the closure of the highway, the processions got stuck in the middle and the processions had to spend the night in the vehicle itself. By the morning there, the procession returned to Karanprayag. When the highway opened from the other side late in the evening, 10-12 family members along with the bride from Bhulyada village reached Karanprayag by walking 19 km and then the same wedding rituals were performed.

चमोली – उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश केवल सड़कों का रास्ता बंद नहीं कर रही है बल्कि वह अब शादी में भी रुकावटें पैदा कर रही हैं ।  जी हां खबर चमोली जिले से हैं जहां पर भारी बारिश की वजह से हाईवे बन्द हो गया जिसकी वजह से बारात दुल्हन के घर तक नहीं पहुंच पाई । मामला बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है जहां सुबह मदनी – चंद्रापुरी रुद्रप्रयाग से चमोली के नारायणबगड़ के भुल्याड़ा गांव गई बारात रास्तें में हाईवे बन्द होने की बजह से दुल्हन के गांव नहीं पहुच पाई ।

जानकारी के अनुसार हाईवे बंद होने की वजह से बाराती बीच में अटक गए और बारातियों को वाहन में ही रात गुजारनी पड़ी । वहीं सुबह होते होते वे बाराती करणप्रयाग वापस लौट आए । जब देर शाम दूसरी ओर से हाईवे खुल गया तो भुल्याड़ा गांव से दुल्हन के साथ 10 – 12 परिजन 19 किलोमीटर पैदल चलकर करणप्रयाग पहुंचे और फिर वही शादी की रस्में निभाई गई 

Exit mobile version