Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दुष्कर्म का फरार चल रहा आरोपी दबोचा

देहरादून। दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर आरोपी इमरान उर्फ तोता के ऊपर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पर अपराध संख्या 317/ 20 धारा 363 /366।/ 376 / 506 आईपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहसपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। जिसमें पुलिस को आरोपी इमरान उर्फ तोता को सभावाला जाने वाले पूल से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। जिसे न्यायालय पेश किया गया।

Exit mobile version