Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

अवैध हथियार लिए अभियुक्त को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया….!

ज्योति यादव,डोईवाला। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध रामपुरी चाकू बरामद होने पर किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा जनपद में शांति तथा कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रचलित अभियान के अन्तर्गत प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के दिशा-निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी डोईवाला महोदय के निकट पर्यवेक्षण/मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पूर्व से टीम गठित को आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति की चैकिंग व सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए रविवार को खत्ता रोड राजीवनगर पुलिया डोईवाला पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित करमाली उर्फ मलिंगा पुत्र भरतू करमाली निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष से एक अवैध रामपुरी चाकू बरामद होने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version