Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नाबालिग छात्रा से शिक्षक एक साल से कर रहा था दुष्कर्म

खटीमा। सीमान्त क्षेत्र खटीमा के झनकईया थाना क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में व्यायाम शिक्षक रहा कलयुगी शिक्षक एक नाबालिग छात्रा को डरा धमका कर पिछले एक साल से दुराचार कर रहा था। वही परिजनों की शिकायत पर झनकईया थाना पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस पूरी वारदात के अनुसार खटीमा के नौसर गांव का निवासी कलयुगी व्यायाम शिक्षक पंकज प्रजापति एक नाबालिग छात्रा को डरा धमका कर छात्रा के साथ दुराचार कर रहा था। जिससे परेशान छात्रा ने आखिरकार शिक्षक की काली करतूत अपने परिजनों को बता दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने झनकईया थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों की शिकायत के अनुसार उनकी बेटी जब कक्षा 10 में पड़ती थी तो आरोपी शिक्षक ने खेल के बहाने इधर उधर ले जाकर बेटी के आपत्तीजनक फोटो व वीडियो बनाए। जिन्हें आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार पिछले एक साल से उनकी बेटी से दुराचार कर रहा था। आरोपी बेटी सहित पूरे परिवार को मारने की भी धमकी भी दे रहा है।
पीड़ित पिता की शिकायत पर झनकईया थाने में पुलिस ने उक्त आरोपी शिक्षक पंकज प्रजापति के खिलाफ धारा 376 ,452, 506 व पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के अनुसार नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पुलिस द्वारा आरोपी व्यायाम शिक्षक के खिलाफ जहां मुकदमा दर्ज कर लिया है वही इस प्रकरण में एक्शन लेते हुए आरोपी शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अब आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Exit mobile version