Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

औचक निरीक्षण में सीडीओ को मिले कर्मचारी गायब

नई टिहरी। मुख्य विकास विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद नई टिहरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद नई टिहरी कार्यालय के 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, जिनमें मुख्य लिपिक सोबन सिंह नेगी, लेखाकार सतीश चमोली, कनिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश, हरीश चन्द्र उनियाल, शिव सिंह सजवाण व ओमप्रकाश, वरिष्ठ लिपिक बिहारी लाल शाह व दयाल सिंह बिष्ट, लिपिक (निवे) चरण सिंह नेगी, चालक तेग सिंह रावत, अनुसेवक प्रताप सिंह बिष्ट व लाईमैन सूर्यमणि भट्ट शामिल हैं। सीडीओ द्वारा ईओ नगर पालिका को अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये गये। औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गये कुछ कर्मचारी अपना कार्य करते हुए नहीं पाये गये। जिस पर सीडीओ द्वारा सम्बन्धित कर्मचारियों को अपने से सम्बन्धित पटल पर रहते हुए कार्य सुचारू रूप से सम्पादित करने के निर्देश दिये गये।

Exit mobile version