Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सुरेंद्र सिंह नेगी (करतार) डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोनीत ।

ज्योति यादव,डोईवाला। आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल द्वारा सुरेन्द्र सिंह नेगी (करतार) को डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति करते हुए कहा कि आशा है कि वह अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुये मा०मल्लिकार्जुन खड़गे ,मा०राहुल गांधी व मा०करन माहरा की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुये संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे ।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष के मनोनयन पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,प्रदेश सचिव सागर मनवाल,गन्ना समिति अध्य्क्ष मनोज नौटियाल,पूर्व नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री,अब्दुल रज़्ज़ाक,ईश्वर चंद्र पाल,अनिल सैनी,पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष महेश रावत,सभासद गौरव मल्होत्रा,पूर्व प्रधान राजेश गुरुंग,पन्ना लाल गोयल,किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोरा,एससी विभाग जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी,राहुल सैनी,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्य्क्ष सावन राठौर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया ।

Exit mobile version