Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सम्पत्ति कर के विरोध में सड़क पर उतरे सुरेंद्र नेगी

कोटद्वार। प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा व्यवसायिक भवनों एवं भूखण्डों पर कर लगाये जाने का पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने घोर विरोध किया। उन्हांने कहा कि वर्तमान में कोरोना संकट काल में आमदनी न होने से व्यापारियों की कमर टूटी है, वहीं अब प्रदेश सरकार नगर निगम के माध्यम से व्यापारियों पर अतिरिक्त कर लगाने की साजिश रच रही है। जिसको की कांग्रेस पार्टी कतई भी बरदाश्त नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा जारी विज्ञप्ति का विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराये। आपत्ति दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकत्रा एक जनजागरूकता अभियान भी चलायेंगे जिसमें लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जायेगा। इस मौके पर महापौर नगर निगम हेमलता नेगी संजय मित्तल विजय नारायण सिंह कृष्णा बहुगुणाआदि मौजूद रहे।

Exit mobile version