Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

परीक्षा परिणाम घोषित ना होने से छात्र परेशान, दीया महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन

ज्योति यादव,डोईवाला। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से अंकसुधार परीक्षा का परिणाम घोषित ना किए जाने से छात्र-छात्राएं बेहद ही परेशान है। शुक्रवार को छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह के नेतृत्व में एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन प्रेषित किया और जल्द से जल्द बैक परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह ने बताया की 2021–2022 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के बैक परीक्षा के परिणाम घोषित नही हुए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालो में छात्र संघ उपाध्यक्ष साक्षी कुकरेती, नेहा रावत, मनीत कुमार, मोहन, आदि थे।

Exit mobile version