Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

कुशलतापूर्वक उत्तराखंड पहुंचे मणिपुर में पढ़ रहे छात्र, एसडीएम ने किया स्वागत

ज्योति यादव, डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मणिपुर में पढ़ रहे प्रदेश के 17 छात्रों को सरकार द्वारा आज सकुशल वापस उत्तराखण्ड लाया गया।

जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर साढ़े पांच बजे मणिपुर से सभी बच्चे सुरक्षित पहुंचे जहां से सुरक्षा के बीच इनके घरों को रवाना किया गया।

 

मणिपुर में हुई हिंसा को देखते हुए सीएम के निर्देश पर किए गए बच्चे रेस्क्यू।
जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे सभी छात्रों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर डोईवाला के एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने सभी बच्चों का वेलकम किया।

Exit mobile version