Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड के स्टूडेंट्स को अब कोचिंग के लिए नहीं जाना पड़ेगा कोटा|

allen career institute dehradun

देहरादून: मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के क्षेत्र में देशभर में विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सेवाएं शुरू करने जा रहा है। शुक्रवार को सुभाष रोड़ स्थित होटल पेसिफिक में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट जीवन ज्योति एवं सब्जेक्ट प्रिंसिपल बाॅयोलोजी गौरव माहेश्वरी, एलन चंडीगढ सेंटर हैड सदानंद वानी एवं एलन देहरादून सेंटर हैड गिरीश गौड़ ने विधिवत पूजन व रिबन काटकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए वाइस प्रेसिडेंट जीवन ज्योति ने कहा कि उत्तराखंड के स्टूडेंट्स जेईई, नीट, ओलम्पियाड, केवीपीवाय और एनटीएसई सहित अन्य परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कई परीक्षाओं में यहां के स्टूडेंट्स ने टाॅप किया है। ऐसे में यहां के स्टूडेंट्स को बेहतर गाइडेंस की जरूरत है। इन सभी बातों को देखते हुए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा देहरादून में भी शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। एलन द्वारा आईआईटी-जेईई और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट के साथ यहां ओलम्पियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी। देहरादून में सेकेट्रेट के सामने राजपुर रोड, 59 में स्टडी सेंटर होगा, जहां कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जबकि बल्लीवाला फ्लाईओवर के नजदीक जीएमएस रोड पर संगम विहार के क्यूबिक प्लाजा में 81-1 में एडमिशन आफिस होगा। एलन देहरादून में 15 फरवरी से कक्षाएं प्रारंभ होेगी।
जीवन ज्योति ने बताया कि देहरादून में एलन की शुरुआत केयर फस्र्ट की तर्ज पर होगी। लाॅकडाउन के दौरान कोटा से जिस जिम्मेदारी के साथ एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा 50 हजार स्टूडेंट्स को स्वस्थ, सकुशल व सुरक्षित घर पहुंचाया गया और वर्तमान में जिस तरह से कोविड गाइड लाइन की पालना कर क्लासेज संचालित की जा रही है। इसी एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की टीम द्वारा देहरादून में भी कोविड गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित की जाएगी। स्टूडेंट्स की केयर को प्राथमिकता दी जाएगी। एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के निर्देशन में ही स्टूडेंट्स के लिए हाॅस्टल और ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं की माॅनिटरिंग की जाएगी, इनकी उपलब्धता कोविड गाइड लाइन के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।

सब्जेक्ट प्रिंसिपल बाॅयोलोजी गौरव माहेश्वरी ने कहा कि उत्तराखंड में साइंस पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की संख्या अधिक है और डाॅक्टर व इंजीनियर के रूप में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स साल-दर-साल बढ़ रहे हैं, ऐसे में इन स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण भी चाहिए। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा कोचिंग के 32 वर्षों के अनुभव के साथ देहरादून के स्टूडेंट्स के सपनों को सच करने यह पहल करने जा रहा है।
उन्होने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के स्टूडेंट्स को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए या तो बाहर जाना पड़ता है, या फिर समझौता करना पड़ता है। लेकिन अब बात समझौते की नहीं सफलता की होगी। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को उनकी योग्यता के अनुसार तराशते हुए उनके सपनों को सच किया जाएगा। यहां में मेडिकल व इंजीनियरिंग के साथ-साथ ओलम्पियाड, एनटीएसई, केवीपीवाय सहित बोर्ड व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएगा। यहां एलन कोटा द्वारा तैयार की गई अनुभवी फैकल्टीज सेवाएं देंगी। पूरी तरह से विद्यार्थी हित में समर्पित रहते हुए स्टूडेंट्स का कॅरियर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट बीते दस साल में मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में 10 आल इंडिया टाॅपर्स दे चुका है।

15 फरवरी से बैच प्रारंभ

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देहरादून में 15 फरवरी से बैच प्रारंभ हो जाएंगे। एलन देहरादून में 15 फरवरी से पूर्व एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को स्पेशल फीस बेनेफिट दिया जाएगा। इसके अलावा एलन स्काॅलरशिप एडमिशन टेस्ट जोकि 31 जनवरी, 7 व 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें परफाॅर्मेन्स के आधार पर स्टूडेंट्स को 90 प्रतिशत तक स्काॅलरशिप भी दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को दोहरा लाभ प्राप्त होेगा।

एलन ने दिए ऐतिहासिक परिणाम

18 अप्रेल 1988 को कोटा में स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से अब तक 13 लाख 50 हजार से अधिक क्लासरूम कोचिंग स्टूडेंट्स जुड़ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे स्टूडेंट्स की संख्या अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। एलन परिवार 10 हजार से अधिक सदस्यों का परिवार है और देश के 27 शहरों में स्टडी सेंटर्स संचालित कर रहा है। वर्ष 2020 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के क्लासरूम स्टूडेंट शोएब आफताब ने इतिहास रचा। नीट में पहली बार पूरे में से पूरे 720 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। बेहतर परिणामों की श्रृंखला लम्बी है। जेईई-एडवांस्ड 2020 में एलन के टाॅप-10 में रैंक-3 व रैंक-4 पर स्टूडेंट रहे। इसके अलावा जेईई-मेन 2020 में टाॅप 100 में 28 स्टूडेंट्स एलन के रहे। इससे पूर्व 2014 में एलन के स्टूडेंट्स द्वारा मेडिकल व इंजीनियरिंग दोनों प्रवेश परीक्षाओं में आल इंडिया प्रथम रैंक दी। फिर 2016 में दोनों बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में अखिल भारतीय स्तर पर एलन के स्टूडेंट्स प्रथम-द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा एम्स वर्ष 2017 के परिणामों में सभी टाॅप 10 विद्यार्थी एलन से रहे। इस परिणाम को लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड में भी शामिल किया गया। 2019 में एक बार फिर एलन के स्टूडेंट्स ने जेईई व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेईई-एडवांस्ड में टाॅप 20 में 8 स्टूडेंट्स एलन से रहे। जेईई-मेन में टाॅप 10 में 3 स्टूडेंट्स एलन से रहे। इसी तरह एम्स में टाॅप 10 में से 9 स्टूडेंट्स एलन से रहे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2019 में आल इंडिया रैंक-1 के साथ टाॅप 10 में 8 स्टूडेंट्स एलन से रहे।

Exit mobile version