Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने दिया महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन ताकि छात्र छात्राओं का भविष्य ना हो खराब

ज्योति यादव,डोईवाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डोईवाला के छात्रसंघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आज शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के प्राचार्य को ज्ञापन देकर मांग की है कि नूतन सत्र 2023-2024 B.A/B.Sc/B.Com (NEP) प्रथम सेमेस्टर में मुख्य मेरिट और प्रथम प्रतीक्षा सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम आया था पर जब उनका काउंसिलिंग समय था वह छात्र-छात्राएं किसी कारणवश से नही आ पायें थे उन छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया जायें।

जिससे उनका प्रवेश हो सके।
इस पर प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि इन छात्र-छात्राओं को 3 अगस्त को एक मौका दिया जाएगा। जिसे छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब ना हो। और महाविद्यालय में उनका प्रवेश हो सकें।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष राजकिरण शाह, मोहित ममगाई,अंशुल कृशाली, मोहित डंगवाल और अंशुल देवरानी उपस्थित रहें।

Exit mobile version