Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला–तेलीवाला गाँव के छात्र ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ-2024 परीक्षा में पाई AIR-189

ज्योती यादव, डोईवाला। डोईवाला के तेलीवाला में रहने वाले मौ॰ शाह हुसैन ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ-2024 की परीक्षा फिजिक्स विषय में उतीर्ण कर AIR-189 रैंक हासिल की है और पूरे इलाके का नाम रौशन किया है ।
नेट जेआरएफ एग्जाम में जुनियर रिसर्च फेलोशिप(JRF) अवार्ड हासिल करने वाले उम्मीदवार को यूजीसी स्कीम के तहत स्कालरशिप अमाउंट तथा आईआईटी जैसे संस्थानो से PHD करने का मौका मिलता है ।
नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवार यूजीसी से मान्यता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए अर्ह हो जाते हैं ।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में बैठने वाले केवल 1% ही जेआरएफ क्वालीफाई कर पाते हैं ।इसी वर्ष उन्होंने USET-2024 की परीक्षा फिजिक्स विषय से पास की ।छात्र ने
बताया कि उन्होने 2023 में अपनी M.Sc.(Physics) अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 9 CGPA से पास की ।
पिता के अध्यापक होने की वजह से घर में पहले से ही पढ़ाई का माहौल बना रहता था | छात्र के बड़े भाई मौ. फैसल हुसैन भी टिहरी जिले में अध्यापक है और वो भी फिजिक्स के छात्र रहें हैं ।इनके बड़े भाई ने कहा भाई ने परीक्षा उत्तीर्ण कर उनका सपना पूरा किया है तथा पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।
छात्र ने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने पूरे परिवार को दिया है |

Exit mobile version