Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय में G 20 भारत की प्रगति पर जागरूक करने के लिए आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक

ज्योति यादव,डोईवाला।शहीद दुर्गा मल्ल महाविद्यालय में एनसीसी कैडिट्स के द्वारा G20 भारत की प्रगति पर जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई ।

जिसमें एनसीसी प्रभारी डॉक्टर वल्लरी कुकरेती ने छात्र छात्राओं को निर्देशित किया गया । छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जी २० के बारे में जाना।

जिसमें एनसीसी कैडिट्स सीओ विपिन , सी ओ निशा राणा ,अमन राणा ,मानवी और अन्यक् कैडिट्स ने अपनी अपनी प्रतिभागिता दी। आलेखन डॉ शशि बाला उनियाल एवं प्रोफेसर राखी पंचोला के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीसी नैनवाल ,डॉ संतोष वर्मा ,डॉ इंदिरा जुगरान डॉ पंकज पांडेय ,डॉ संजीव नेगी ,डॉ राकेश भट्ट, डॉ राकेश जोशी ,डॉ एस एस बलूरी,डॉ वंदना गोड़ ,डॉ नूर हसन ,डॉ पूनम पांडे, डॉ पूनम रावत ,डॉ प्रितपाल सिंह ,डॉ त्रिभुवन खाली ,डॉ पल्लवी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version