Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक !

Stir in Uttarakhand politics, BJP core group meeting held in Bijapur guest house!

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में हलचल पैदा हो गई। आज बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यवेक्षक रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महामंत्री संगठन अजय कुमार और कबीना मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधान सभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे देहरादून पहुंचे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह साथ में बीजापुर गेस्ट हाउस से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बता दें कि प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक को लेकर तरह-तरह की अटकलें हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर ग्रुप की बैठक आज शनिवार को आयोजित होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हो रहे हैं। दून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया। वहीं, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।

Exit mobile version