Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

STF का एक्शन जारी, अब यूपी का खतरनाक बदमाश पकड़ा

STF-UTTARAKHAND

देहरादून: IPS अजय सिंह ने जब से एसटीएफ की की कमान संभाली है, एक के बाद एक कई खुलासे कर रहे हैं। लगातार कार्रवाई में कड़े बदमाशों को पकड़ा जा रहा है। एसटीएफ ने एक और बड़े बदमाश को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

देर रात चले एक आॅपरेशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर गैंगेस्टर सहस्त्रधारा रोड के एक अपार्टमेंट में हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधियांे की दून हरिद्वार में ठिकानों की तलाश के लिए स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड का अभियान चलाया गया है।

डीजीपी अशोक कुमार के कमान संभालने के बाद से ही उन्होंने अपनी टीम में आईपीएस अजय सिंह को एसटीएफ की कमान सौंपी। उसके बाद से ही अजय सिंह लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। पकड़े गए बदमाश का नाम कपिल बताया जा रहा है। वो जब्बर गैंग का सदस्य है। आरोपी बसों में लूटपाट, रोड होल्डअप के लिए कुख्यात बदमाशों के गैंग से जुड़ा हुआ है। मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है।

Exit mobile version