Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने किया चीनी मिल का औचक निरीक्षण…

ज्योती यादव,डोईवाला। राज्य मंत्री एवं प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्यामवीर सैनी ने चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की हितेषी है।

निरीक्षण के दौरान चल रहे चीनी मिल के मेंटेनेंस कार्य और स्टोर रूम के साथ-साथ सभी जगहो का जायजा लिया और चीनी मिल के खराब हो चुके कल पुर्जे बदलने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चीनी मिल प्रशासन से गन्ने के सर्वे में प्रगति से संबंधित जानकारी ली,उन्होंने कहा कि पेराई सत्र के द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए गुणवत्ता पूर्वक और सरहनी कार्य कराने के लिए अधिशासी निदेशक डी पी सिंह
की सराहना।

चीनी मिल कर्मचारियों ने राज्य मंत्री को ज्ञापन के माध्यम से समस्या से अवगत कराया,उन्होंने चीनी मिल कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारियों की जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

इस दौरान एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, दरपान बोहरा, चीफ इंजीनियर त्रिलोकी नाथ, गन्ना लेखाकार महेंद्र कुमार, सुरक्षा अधिकारी सुषमा चौधरी, अधिशासी निदेशक निजी सहायक अरविंद शर्मा, सहायक प्रबंधक अंकित कुमार, राममिलन आदि चीनी मिल कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version