Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया : त्रिवेंद्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी।
जीना सदैव वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Exit mobile version