Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दक्षिण भारत में छिपे 10 हजार के इनामी बदमाश को स्पेशल टास्क फोर्स ने किया गिरफ्तार|

s t f ips ajay singh dehradun

-उत्तराखंड एसटीएफ ने तीन हजार किमी दूर छिपे इनामी बदमाश को पकड़ा

-एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई

देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स ने 10 हजार के इनामी बदमाश को दक्षिण भारत से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर का शातिर अपराधी व उत्तराखंड से 10 का इनामी बदमाश पिछले चार साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर जवाहरलाल को सूचना मिली थी कि बदमाश जान मोहम्मद दक्षिण भारत में कहीं छुपा हुआ है। टीम कुछ दिन से बदमाश की रेकी कर रही थी। इस दौरान पता लगा कर बदमाश तमिलनाडु के कृष्णागिरी के होसुर ग्राम में नाम बदलकर रह रहा है। टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version