Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

खास रिपोर्ट: क्यो आखिर उत्तराखंड के विधायको को सबसे ज्यादा प्रभाव डाल रहा हैं “कोरोना”

संवाददाता(देहरादून): प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते प्रतिदिन आंकडो़ में आसाती से इजाफा देखा जा रहा हैं। सबसे ज्यादा यह मंत्री व विधायको पर ही असर डाल रहा हैं। जाने क्यो?

आपको बता दे, आज हरिद्वार के झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, उनका एक सहायक और उनकी भतीजी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से देशराज कर्णवाल और उनके परिजन बुखार से पीड़ित थे। वही बीमारी को देखते हुए तीन दिन पहले उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट आज सुबह आई जिसमें वे कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर खुद को अपने रुड़की स्थित आवास पर आइसोलेट कर लिया है। साथ ही विधायक की पत्नी और दोनों बच्चों के भी सैंपल लिए गए हैं। परन्तु उनकी रिपोर्ट नही आई है।

साथ ही बता दे कि हरिद्वार के आस पास के क्षेत्रों में शहरी विकास मंत्री व हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक, खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।

Exit mobile version