Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

उत्तराखण्ड पुलिस के सिपाही भी लगा सकेंगे प्रतीक चिन्ह

uttarakhand-police-personnel

देहरादून:उत्तराखण्ड पुलिस के निरीक्षक से आरक्षी तक सभी पुलिसकर्मी कमीज के बायें बाजू पर उत्तराखण्ड पुलिस का मोनोग्राम (प्रतीक) धारण कर सकेंगे। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।

अब तक केवल निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ही मोनोग्राम लगा सकते थे। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि क्योंकि यह उत्तराखण्ड पुलिस का प्रतीक चिन्ह है, इसलिए इसे प्रत्येक पुलिसकर्मी लगा सकता है। इससे पुलिस बल में एकरूपता भी आएगी। इससे आरक्षी स्तर के पुलिसकर्मियों को उत्साह भी मिलेगा। वर्दी में एक रूपता आने से मनोबल भी बढ़ेगा।

Exit mobile version