Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से भेंट, हुई ये खास बातचीत

देहरादून – सोमवार को नई दिल्ली में प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भेंट की और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से सितारगंज में ऐथेनाल प्लांट की स्थापना की मांग की। भारत सरकार लगातार पेट्रोल में ऐथेनाल बेल्डिंग बढ़ाकर पेट्रोल आयात को कम करने के लिए प्रयासरत है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह लाभदायक होगा। कई प्रदेशों में एथनॉल प्लांट लगाए जा चुके हैं व हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऊना में ऐथेनाल प्लांट लगाया है, जहां पर उत्पादन जारी है। ऐथेनाल प्लांट लगने से उत्तराखंड के गन्ना किसानों को सीधा लाभ होगा व उनकी आय में वृद्धि होगी।

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने ओएनजीसी देहरादून में कार्यरत संविदा कर्मचारियों द्वारा फेयर वेज पालिसी को पुनरीक्षित करने के सम्बन्ध में दिये गये मांत्रपत्र पर भी केन्द्रीय मंत्री से वार्ता की। उन्होंने बताया कि इस पालिसी को पांच वर्ष का समय पूर्ण होने के बावजूद भी पुनरीक्षित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के हित में फेयरवेज पालिसी को नियमानुसार पुनरीक्षित किया जाना आवश्यक है।केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सितारगंज में ऐथेनाॅल प्लांट की स्थापना सितारगंज औद्योगिक आस्थान में शीघ्र कराये जाने का प्रयास किया जाऐगा। उन्होंने ओएनसीसी कर्मचारियों के लिए बनी फेयरवेज पालिसी पर भी कार्यवाही का भरोसा काबीना मंत्री को दिया।

Exit mobile version