Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भारत-नेपाल बॉर्डर के जंगल में तस्करों ने झोंकी फायर

खटीमा। भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे जंगल में काफी समय से लकड़ी की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी ही एक जानकारी मिली कि सोमवार देर रात करीब 10 बजे नेपाल बॉर्डर पर नेपाल के लकड़ी तस्कर जंगल से साल के पेड़ काटकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान वनकर्मी गश्त करते हुए वहां पहुंचे। जैसे ही तस्करों की नजर वनकर्मियों पर पड़ी उन्होंने उन पर गोली चला दी।
एक वन आरक्षी छर्रा लगने से घायल हो गया। मजबूरन वनकर्मियों को ने भी फायर किया उसके बाद तस्कर वहां से फरार हो गए। एसडीओ बाबूलाल ने बताया कि तस्करों का एक मोबाइल मिला है। उसके आधार पर पूरे मामले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। खटीमा रेंजर राजेंद्र मनराल ने बताया लालकोठी क्षेत्र में वनकर्मी भजन देव, विवेक कुमार, दौलत, विवेक बोरा गश्त कर रहे थे। रात करीब दस बजे टीम नेपाल बॉर्डर पहुंची। वनकर्मियों ने देखा कि 5-6 तस्कर साल का पेड़ काटकर दो बड़े-बड़े लट्ठे चोरी कर ले जा रहे थे। वन कर्मियों ने तस्करों को रोकने की चेतावनी दी तो तस्करों ने वनकर्मियों पर गोली चला दी। इस दौरान एक गोली का छर्रा विवेक कुमार के गले में लग गया। घायल वन कर्मी को देर रात ही नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, उनकी हालत खतरे से बहार बतायी गयी है।

Exit mobile version