Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

84 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार..

ज्योती यादव,डोईवाला। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुक्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को मादक पदार्थ की तस्करी/बिक्री करने वालो को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस क्रम मे थाना डोईवाला पुलिस द्वारा 09 जून को चौकी गेट लालतप्पड थाना डोईवाल पर रात्रि मे नियमित रूप से प्रचलित चैकिंग करने के दौरान अभियुक्त विकास कर्णवाल पुत्र विनोद कर्णवाल निवासी थाना पटेलनगर जिला देहरादून को 84 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब स्कूटी से परिवहन करते हुए बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया की बरामदगी अवैध शराब होने पर थाना डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0सं0-189/24 धारा 60/72 आबकारी अधि0 बनाम विकास कर्णवाल पंजीकृत किया गया।

Exit mobile version