Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भीषण सड़क हादसे में छह जायरीन की मौत

बहराइच। सोमवार सुबह को उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ के पास जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह जायरीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जियारत से लौट रहे जायरीनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में जायरीन जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने वैन को टक्कर मार दी जिसमें छह लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version