Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

शहीद दुर्गमल्ल महाविद्यालय व राजकीय महाविद्यालय सतीकुंड कनखल के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ाने के लिए घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर

ज्योति यादव, डोईवाला। शहीद दुर्गमल्ल राजकीय इस्नातकोत्तर महाविद्यालय डोइवला और राजकीय महाविद्यालय सतीकुंड कनखल के बीच अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिय संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

डोइवाला के प्राचार्य डॉ नैनवाल के अनुसार इस प्रकार की गतिविधि दोनों महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और पोषित करेगी।

सती कुंड कनखल की प्राचार्य डॉ गीता जोशी ने इसको छात्र हित में लाभप्रद बताया। कार्यक्रम में डॉ राखी पंचोला, डॉ एन डी शुक्ला, डॉ नूर हसन,डॉ वंदना गौड, डॉ अनिल भट्ट और समस्त कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे।

Exit mobile version