Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

श्री दुर्गा महिला मंडल समिति ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बाटी पाठ्य सामग्री

ज्योति यादव,डोईवाला। श्री दुर्गा महिला मंडल गार्डन कॉलोनी के पदाधिकारियों ने हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु मंदिर/ विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं को मुफ्त पाठ्य सामग्री का वितरण किया।

मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि जीवन में शिक्षा की भूमिका अहम होती है शिक्षा बिना मनुष्य का ज्ञान अधूरा है इसलिए हर अभिभावक को चाहिए कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाए, साथ ही बच्चों से आह्वान कि वह किताबी ज्ञान के साथ समाज के प्रति अपने दायित्व का भी ज्ञान ले, ताकि हमारी संस्कृति का पालन कर सकें।
मंडल महामंत्री रजनी देवी और उपाध्यक्ष अंजना बिष्ट ने कहा कि जीवन विकास के लिए भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है उनका जीवन मे शिष्य के लिए आदर्श बनता है उनकी सीख ही जीवन का उद्देश्य बनती है।
साथ ही इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि अगर बच्चे गलती करे तो उनके काम की तारीफ करते हुए उनकी खामियों को बताना चाहिए ताकि वे अपनी अगली बार उन गलतियों को नहीं दोहराए,बच्चों को अपना जीवन जीने के लिए प्रेरित करना चाहिए हमारा दायित्व केवल उन्हें मार्गदर्शन करने का होना चाहिए।

इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, महामंत्री रजनी देवी उपाध्यक्ष आंजना बिष्ट,प्रचार मंत्री दीपा पाल,सोशल मीडिया प्रभारी प्रमिला देवी, मंत्री सीमा देवी, मंडल सलाहकार प्राची बंसल, आशा देवी, पंकज सेमवाल, चंद्रशेखर गैरोला, रितु पाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Exit mobile version