Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

गोलीकांड वाली रात, दो जगह हुआ फायर, यहां युवक की मौत

Shooting night, fire happened at two places, youth died here

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात आपसी रंजिश में चली गोली में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, आरोपित अभी फरार चल रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, दूसरी ओर राजपुर क्षेत्र में व्यापारी पुनीत को गोली मारने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने फायरिंग की। इस दौरान राहुल (23 वर्ष) को गोली लग गई। उसे दून हास्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि राहुल हत्या की कोशिश में जेल जा चुका है। उधर, दूसरे मामले में डीआइटी यूनिवर्सिटी के निकट स्थित पुनीत की दुकान के पास एक युवक पेशाब करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने पिस्तौल निकाल दुकानदार पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल शख्स को मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपित की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस जांच के दौरान आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

Exit mobile version