Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

शहीद दुर्गामल्ल के NCC कैडेट् सार्जेंट गौरव रौतेला का एस०एस०बी० कोचिंग के लिए हुआ चयन..

ज्योती यादव, डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल डोईवाला के NCC कैडेट् सार्जेंट गौरव रौतेला को बेसिक लीडरशिप कैम्प में प्रतिभाग किये जाने पर उसका चयन एडवांस लीडरशिप कैम्प के साथ सुपर 30 (एस०एस०बी० कोचिंग) के लिए हुआ। कैडेट गौरव रोतेला 29 जनवरी से 11 तक कोचिंग में रहेगा। यह कोचिंग बटालियन के द्वारा करवाई जा रही है।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डी सी नैनवाल और लेफ़्टिनेंट डॉ वल्लरी कुकरेती ने छात्र को शुभकामनाएँ प्रेशित की। मीडिया प्रभारी डॉ राखी पंचोला सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्र के आगामी जीवन के लिए मंगलमय कामना की।

Exit mobile version